जमुई: उदनपुरी में अनुसूचित जाति के पोल्ट्री किसानों के लिए क्षमता वर्धन एवं इनपुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन
Jamui, Jamui | Feb 11, 2026 बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना एवं कृषि विज्ञान केंद्र, जमुई के संयुक्त तत्वावधान में मुर्गी पालन पर अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति हेतु कार्यक्रम के तहत बुधवार की शाम 4:00 बजे तक बरहट प्रखंड के उदनपुरी गांव में अनुसूचित जाति के पोल्ट्री किसानों के लिए क्षमता वर्धन एवं इनपुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।