चम्बा: डॉ. कविता बिजलवान को राज्य स्तरीय महिला साहित्यकार सम्मान से किया गया सम्मानित
Chamba, Chamba | May 5, 2024 डाइट सरू की मीडिया कोर्डिनेटर डॉ कविता बिजलवान को राज्य स्तरीय महिला साहित्यकार सम्मान से सम्मानित किया गया है।उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय कवि संगम हिमाचल प्रांत की ओर से दिया गया।यहां स्पष्ट कर दें महिला कवि सम्मान समारोह केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा के प्रांगण में आयोजित किया गया।लेकिन इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने पर चंबा आकर उन्हें सम्मानित किया गया।