बिंदकी: दुगरेई गांव में दुकान से मंदिर के दान का ₹75,000 नगद व अन्य सामान चोरी, पुलिस को दी गई सूचना, शुरू हुई जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के दुगरेई गांव में मंगलवार व बुधवार की मध्य रात को अज्ञात चोर अखिलेश गुप्ता के दुकान के अंदर घुसे और दुकान में दान के रखे मां सिंह भवानी मंदिर के 75000 चोरी कर ले गए। इसके अलावा दुकान के ₹4000 नगद व अन्य सामान भी चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह 6 बजे चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की।