बहराइच: कोतवाली देहात इलाके में सड़क और नाली निर्माण में व्यवधान उत्पन्न करने पर पालिका कर्मी से अभद्रता का मुकदमा दर्ज
सीओ सिटी पहुप सिंह ने जानकारी देते हुए मंगलवार को बताया कि सरस्वती नगर के वार्ड नंबर 17 मे नाली व खरंजा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान उस गली में निवास कर रहे कुछ लोगों द्वारा सड़क बनाने में व्यवधान उत्पन्न कर पालिका कर्मचारी से अभद्रता की गई है जिस मामले में मुक़दमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही कि जा रही है।