संतों की कृपा और आशीर्वाद से ही जीवन में सनातन मार्ग प्रशस्त होता है... 🙏✨
कल अटेर के ऐतिहासिक चामुण्डा माता मंदिर परिसर में आयोजित हो रहे भव्य 31 कुण्डीय महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा महोत्सव में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पावन अवसर पर कथाव्यास, परम पूज्य मानस उपासक श्री सुधीरशरण महाराज जी के मुखारविंद से न केवल ज्ञानमयी अमृत वर्षा का श्रवण किया, बल्कि महाराज जी के कर-कमलों द्वारा सम्मान प्राप्त करने का परम सौभाग्य भी मिला। संतों के सानिध्य में मिला यह सम्मान मेरे लिए अत्यंत अनमोल और प्रेरणादायी है।
ईश्वर से यही प्रार्थना है कि पूज्य संतों, गुरुजनों और कथावाचकों का ऐसा ही दिव्य आशीर्वाद और स्नेह मुझ पर और हम सभी पर हमेशा बना रहे।
जय सियाराम! जय चामुण्डा माता! 🚩🚩