मोदीनगर: दौलत नगर कॉलोनी में एक छप्पर में आग लगने से दो भैंस जल गई। एक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाई।
दौलत नगर कॉलोनी में इकबाल परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। उन्होंने छप्पर में दो भैंस पाल रखी थी। वह और परिवार के सदस्य गेहूं कटाई पर चले गए थे। शुक्रवार दोपहर अचानक छप्पर में आग लग गई। आग लगने पर एक भैंस मौके पर चलकर मर गई, दूसरी भैंस झुलस गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना पर दमकल विभाग भी मौके पर पहुंचा था।