मोदीनगर: खन्ना नगर कॉलोनी में चोरो ने एक बंद घर का ताला तोड़कर कीमती जेवरात औऱ नकदी चोरी कर ली। पीड़ित जब घर पहुंचा, तो पता चला
खन्ना नगर कॉलोनी निवासी हुसैन ने बताया कि वह और परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। उनके मकान में ताला लगा हुआ था। दो चोर उनके बंद घर के बाहर पहुंचे और किसी तरह घऱ में दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने घर से लाखों के जेवरात और नकदी चोरी की। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।