मोदीनगर: बंद घरों से चोरी करने वाले चोर को अंकुर विहार इलाके से गिरफ्तार किया। कब्जे से साढ़े ₹14000 और कीमती जेवरात बरामद हुए।
एसीपी ने बताया कि एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व कीमती जेवरात चोरी किए थे। पीड़ित के मामले में पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। टीम ने घर में चोरी करने वाले चोर तस्लीम निवासी दिलबर सिटी निठोरा रोड को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तस्लीम ने बताया कि उसने अपने एक साथी नुरा के साथ मिलकर एक बंद घर में चोरी की थी।