मोदीनगर: दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित सीकरी कला गांव के पास बंद पड़ी पेपर मिल में लगी आग दमकल कर्मियों ने बुझाई।
मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र की पेपर मिल में आग लगने के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए थे। आग लगने के कारण अफरा तफरी मच गई आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी थी। दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर पानी डालकर आग को बुझाया। सीएफओ ने बताया कि मिल किसकी है, और कैसे आग लगी इसकी जांच की जा रही है। आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है।