मोदीनगर: दौलत नगर कॉलोनी में महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
कॉलोनी में शाहरुख की पत्नी नजराना(22) ने अपने कमरे में फंदा लगाया। बृहस्पतिवार को शाहरुख घर पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। शाहरुख किसी तरह कमरे में पहुंचा तो उसकी पत्नी नजराना का शव फंदे से लटका मिला। शाहरुख ने फंदे से उतर कर नजराना को अस्पताल में लेकर पहुंचा। डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई।