बहराइच: पंचपुरवा गांव में मुंबई से आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शव सड़क के किनारे मिला
बहराइच। थाना रिसिया क्षेत्र के पंचपुरवा गोकुलपुर गांव में मोहर्रम मनाने मुंबई से घर आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह गांव से 500 मीटर दूर सड़क पर उसका शव मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान सकील उर्फ भोंगल निवासी पंचपुरवा गोकुलपुर के रूप में हुई है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी।