कोंच क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्राम देवगांव के पास बुधवार शाम 6 बजे एसडीएम ज्योति सिंह ने लकड़ी से भरे टैक्टर को पकड़ा, वही एसडीएम ने टैक्टर चालक से लकड़ी एवं परिवहन सम्बन्धी कागजात मांगे, लेकिन चालक नही दिखा सका, वही कार्रवाई हेतु मंडी सचिव को सुपुर्द किया गया तथा वन विभाग को जांच हेतु पत्राचार किया गया, मौके पर सहायक एवं अवर अभियंता नहर विभाग मौजुद रहे।