महोबा: कलेक्ट्रेट में यादव महासभा ने ज्ञापन सौंपकर चुनाव तिथियां घोषित करने की मांग की, आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी
Mahoba, Mahoba | Jun 1, 2026 पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय यादव महासभा के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष बृज गोपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द चुनाव तिथियां घोषित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पंचायत चुनाव टलने से युवाओं के राजनीतिक अवसर प्रभावित हो रहे हैं।