हुज़ूर: जन्मदिन पर सीएम डॉक्टर मोहन ने लिया अन्नदाता का आशीर्वाद, ग्राम मोइली पहुंचे
Huzur, Bhopal | Mar 25, 2026 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के जन्म दिवस पर 25 मार्च को उनकी भावुक करने वाली तस्वीर सामने आई हैं यह तस्वीर सागर जिले के ग्राम मोइली की है इसमें सी एम डॉक्टर यादव और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव एक किसान के घर चारपाई पर बैठकर खाना खा रहे हैं इस दौरान उनकी सादगी देखने लायक है। तस्वीर ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता की सेवा ही मुख्यमंत्री का उद्देश्य है।