अंबाह: SDM ने अस्पताल परिसर में रैन बसेरा का किया निरीक्षण, अलाव जलाने के दिए निर्देश
Ambah, Morena | Dec 30, 2024 सर्दी से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा अस्पताल में बनाए गए रैन बसेरा में की गई व्यवस्थाओं को परखने के लिए एसडीएम अरविंद सिंह माहौर ने सोमवार शाम 7बजे निरीक्षण किया।कर्मचारियों ने बताया कि रैन बसेरे में महिला- पुरुष के लिए अलग अलग ठहरने की व्यवस्था की गई है। बसेरे में आने वाले लोगों के संबंध में एंट्री करने के लिए बनाए गए रजिस्टर को चेक किया गया।