हुसैनगंज: सरेया में NYK के द्वारा प्रखण्ड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक रहे मौजुद।
हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के सरेया में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विकास कुमार ,रोहित कुमार व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वही इस खेल कूद प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, लॉन्ग जंप, व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को इनाम दिया गया।