लखनपुर: बेलदगी बेदोपानी में सोलर पैनल टंकी से ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिलने से कुएं का पानी पीने को मजबूर
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा के लखनपुर विकासखंड के ग्राम बेलदागी के आश्रित ग्राम बेदोपानी में सोलर पैनल टंकी से पर्याप्त मात्रा में ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है ।भीषण गर्मी के वजह से ग्रामीण कुआं का पानी पीने मजबूर है। ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।