कानपुर: जमानत पर बाहर आए आरोपियों द्वारा धमकाए जाने से परेशान पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई
कानपुर के रेउना थाना क्षेत्र में एक साल पूर्व ज़मीन कब्जे को लेकर हुई वृद्ध की हत्या के मामले में जमानत पर बाहर आये हत्यारों ने एक बार फिर से पीड़ित परिवार को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है । पीड़ित परिवार का आरोप है कि हत्या के मामले में एक साल बाद जेल से छूटेआरोपी उसे परेशान कर रहे हैं पीड़ित ने गुरुवार 2:00 बजेपुलिस कमिश्नर से मामले की शिकायत की है।