कानपुर: काकादेव कोचिंग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
काकादेव में बुधवार 2:00 बजे कोचिंग के ग्राउंड फ्लोर में अचानक आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में लोगों ने नाली से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को देने के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।