कानपुर: कानपुर में पति-पत्नी और बच्चे के हत्यारों को उम्र कैद की सजा, कोर्ट ने कहा- नृशंस हत्या थी इसलिए आरोपियों पर रहम नहीं
फजलगंज में 2021 में किराना कारोबारी उनकी पत्नी और एक बच्चे की लूट के इरादे से की गई हत्या वाले मामले में कोर्ट ने दोनों आरोपियों को गुरुवार 3:00 बजे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि नृंशस हत्या थी इसलिए आरोपियों पर कोई रहम नहीं। दोनों आरोपी मरने तक जेल में ही रहेंगे।