धार: धार शहर में सीसीटीवी नेटवर्क हुआ और भी मजबूत
धार शहर में सीसीटीवी नेटवर्क मजबूत, धार शहर में अपराधों पर नियंत्रण और गतिविधियों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क लगातार मजबूत किया जा रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों और व्यस्त इलाकों में पहले से कैमरे लगे हुए हैं, वहीं आवश्यकता अनुसार नए कैमरे लगाने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।