धार: धार के मोती बाग चौक पर हिंदू सम्मेलन, भोजशाला को लेकर दिया संदेश
धार के मोती बाग चौक पर हिंदू सम्मेलन, भोजशाला को लेकर दिया गया संदेश।आरएसएस के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत धार शहर की 14 बस्तियों में हिंदू सम्मेलन आयोजित किए गए। हर बस्ती में सम्मेलन के साथ नगर भोज भी कराया गया, जिसमें समस्त हिंदू समाज की सहभागिता देखने को मिली।