धार: मांडू में विश्व हिंदू परिषद का मातृ शक्ति प्रशिक्षण शिविर आयोजित, महिलाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
मांडू के चतुर्भुज राम मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय मालवा प्रांत मातृ शक्ति प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमे महिलाओं को संगठन, संस्कार, अध्यात्म, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता पर गहन प्रशिक्षण दिया गया।