धार: त्रिमूर्ति चौराहे पर यातायात पुलिस ने दिखाई ईमानदारी, गुम हुआ पर्स लौटाया
त्रिमूर्ति चौराहे पर यातायात पुलिस की ईमानदारी, गुम हुआ पर्स लौटाया। धार में रविवार शाम करीब 5:20 बजे यातायात पुलिस की ईमानदारी और संवेदनशीलता सामने आई।त्रिमूर्ति चौराहा फिक्स प्वाइंट पर तैनात प्रधान आरक्षक गौरसिंह कामलिया को ड्यूटी के दौरान एक युवती का गुम हुआ पर्स मिला, जिसमें मोबाइल और 15 हजार रुपए रखे थे।