रमना: पाइप के नीचे दबने से 11 वर्षीय बालक की हुई मौत , गांव में शोक का माहौल
Ramna, Garhwa | Jun 9, 2026 रमना थाना क्षेत्र के कोरगा गांव के हदुरा टोला निवासी पिंटू चौधरी के 11 वर्षीय इकलौते पुत्र राकेश कुमार की मौत पाइप के नीचे दबने से हो गई। बताया जा रहा है की गांव के समीप एक निर्माण कंपनी द्वारा रखे गए बड़े पाइप के पास खेलते समय यह हादसा हुआ। बारिश से बचने के दौरान पाइप खिसक जाने से राकेश उसके नीचे दब गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।