लोहरदगा: मशरूम उत्पादन से ग्रामीणों की आय में वृद्धि, सोलर ड्रायर से होगा और अधिक लाभ: डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत
लोहरदगा जिला परिषद परिसर में गुरुवार दोपहर 12 बजे नीति आयोग अवार्ड मनी योजना के तहत मशरूम उत्पादकों के बीच सोलर ड्रायर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और जिला उद्यान पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से लाभुकों को सोलर ड्रायर सौंपे। प्रति क्लस्टर एक के हिसाब से कुल 20 सोलर ड्रायर वितरित किए गए।