जगदलपुर: कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹993 की बढ़ोतरी, पूर्व विधायक रेखचंद जैन बोले- 4 महीने में 81% बढ़े दाम
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹993 की बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने आज गोल बाजार चौक में विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने विगत 4 महीनों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में सरकार के द्वारा की गई वृद्धि पर कहां कि , सरकार अपने उद्योपति मित्रों का 16 लाख का करोड़ का कर्ज माफ के देती और गरीबों के हक में डाका डालती है।