देवेंद्रनगर: देवरी गढ़ी में करीबन 55 लाख की उप स्वास्थ्य केंद्र बिल्डिंग चढ़ रही भ्रष्टाचार की भेंट #jansmsya
जनपद पंचायत पन्ना अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी गढ़ी में लगभग 55 लाख रुपए की लागत से बन रही उप स्वास्थ्य केंद्र भवन अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार, घटिया सामग्री के उपयोग और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के आरोप लगाए हैं।