सादाबाद: सादाबाद में तीन सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग हुए घायल, डॉक्टर ने तीन को किया रेफर
झांझरिया गाँव, डीसी पब्लिक स्कूल और मीरपुर गाँव पर 3 सड़क हादसे हो गए जिसमें दो महिलाओं सहित तीन पुरुष घायल हो गये। ग्रामीण और राहगीरो के द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद तीन की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है।