मंडला: देवदरा के वार्डवासियों ने जल निकासी की समस्या को लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार, बारिश बन रही मुसीबत
Mandla, Mandla | Jun 30, 2026 ग्राम पंचायत देवदरा के वार्ड क्रमांक 4 के करीब 40 परिवारों ने जल निकासी की समस्या को लेकर मंगलवार दोपहर 2 बजे कलेक्टर से शिकायत कर समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने आवेदन सौंपते हुए बताया कि मेहर बाबा ट्रस्ट की भूमि के पीछे स्थित बस्ती में वे पिछले 40 से 45 वर्षों से निवास कर रहे हैं। शिकायत में वार्ड वासियों ने अपनी समस्या और मांगे बताई है।