खगड़िया: बन्नी में पैसे के लेनदेन को लेकर देवर ने भाभी को मारकर किया जख्मी, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
जिला के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत बन्नी गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर एक देवर ने भाभी को मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी पीड़ित महिला रीता देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायल महिला का उपचार किया जा रहा है। इधर पीड़ित महिला ने बताया कि शादी में उन्होंने अपने देवर को पैसा दिया था। पैसा जब मांग किया तो देवर ने मारकर घायल कर दिया।