भीलवाड़ा: कावाखेड़ा में घर के बाहर बाइक पर बैठे किशोर को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिजनों में छाया मातम
कोतवाली थाना क्षेत्र के कावाखेड़ा में बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने घर के बाहर बाइक पर बैठे एक किशोर को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।किशोर की मौत की सूचना से मृतक के परिजनों ओर मोहल्ले में शोक की लहर छा गई।