मिहींपुरवा: रामपुर धोबियाहार में करंट लगने से मवेशी की मौत, किसान को ₹30,000 का हुआ नुकसान, मुआवजे की मांग की
मिहींपुरवा में रविवार को बिजली के पोल में करंट उतरने से एक मवेशी की मौत हो गई। यह घटना थाना मोतीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर धोबियाहार के पास हुई। नेवादा गांव निवासी किसान कैलाश यादव को इस घटना से लगभग 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, किसान कैलाश यादव की मवेशी रविवार को गांव के निकट किसान स्कूल के पास पानी पीने गई थी।