दिनांक 03-11-2026 को जिला पुलिस की SIU टीम द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर टाटा मोटर्स शोरूम आंजी के समीप नाकाबंदी करके एक टेक्सी गाड़ी को चैक किया गया I चैकिंग के दौरान उक्त टेक्सी में बैठे 02 युवकों के कब्जा से 41.22 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया I दोनों युवकों की पहचान धीरज शर्मा पुत्र श्री रामदास शर्मा R/O रवौण, डाकखाना सपरून, तह0 व जिला सोलन हि०प्र० उम्र 36 वर्ष तथा अंकुर ठाकुर पुत्र श्री स्व0 श्री अनील कुमार निवासी हाऊसिंग बोर्ड कॉलौनी सपरुन डाकखाना सपरून, तहसील व जिला सोलन, हि०प्र० उम्र 31 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा मौका पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया I जिस पर पुलिस थाना सदर सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया I इस अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त टेक्सी वाहन/गाड़ी को जब्त करके कब्जा पुलिस में लिया गया I दोनों आरोपियों को आज दिनांक 04-11-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है I जाँच के दौरान दोनों आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल करने पर पाया गया कि उक्त गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी अंकुर ठाकुर पहले भी चिट्टा तस्करी में संलिप्त रहा है जिसके विरुद्ध पुलिस थाना धर्मपुर में चिट्टा तस्करी का एक मामला पंजीकृत है जिसमे उसके कब्जा से 19.68 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया था I दुसरे आरोपी धीरज शर्मा के पूर्व अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है I मामले में जाँच जारी है I
Solan, Solan | Nov 10, 2026