धनौरा: गजरौला गंगा में उतराता मिला व्यक्ति का सड़ा-गला शव, पुलिस जांच में जुटी
गजरौला। तिगरी स्थित गंगा में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव उतराता हुआ मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गंगा से बाहर निकालकर आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर, हर किसी ने पहचाने से इनकार कर दिया। इस शव के बारे में बिजनौर पुलिस को भी सूचना दी गई है। क्योंकि अनुमान है कि पीछे से ही यह शव बहकर आया है।