बांका: दोमुहान पुल और गोडा के पास से पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को किया जब्त
Banka, Banka | Nov 3, 2024 बांका टाउन थाना पुलिस ने रविवार सुबह करीब 8 बजे छापेमारी अभियान के दौरन दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। थानाध्क्ष राकेश कुमार ने बताया कि एक ट्रैक्टर थाना क्षेत्र के दोमुहान पुल समीप से जब्त किया गया। जबकि एक ट्रैक्टर को गोडा समीप से जब्त किया गया है। दोनों वाहन का चालक पुलिस को देखते ही गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया।