कौंच: कुंवरपुरा में रात्रि में समाधि पर फूल चढ़ाने जा रही महिलाओं से मारपीट, फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी
Konch, Jalaun | Apr 3, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा में गुरुवार देर रात फूल चढ़ाने जा रही तीन महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, पीड़िता आशा देवी ने शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने विवाद के बाद गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की, शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।