गुना नगर: गुना में यातायात पुलिस ने ओवरलोड चार ऑटो और नियम विरुद्ध वाहन चला रहे स्कूली बच्चों पर की कार्यवाही
गुना में यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चो से भर कर ओवरलोड ऑटो और नियम विरुद्ध बाइक स्कूटी चल रहे बच्चो पर कार्यवाही की। थाना प्रभारी अजय प्रताप कुशवाहा ने बताया, ओवरलोड चार ऑटो को न्यायालय भेजा गया। बच्चो पर बिना हेलमेट एवं तीन सवारी की धाराओं में कार्यवाही की है। सभी अभिभावकों से बच्चों को लेकर पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने नियमों का पालन करने अपील की गई।