इस्लामनगर अलीगंज: प्रखंड मुख्यालय के अम्बेडकर भवन में दिव्यांगों का यूडीआईडी कार्ड बनाने को लेकर आयोजित किया गया एक दिवसीय शिविर
दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड उपलब्ध कराने हेतु जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के निर्देशानुसार शनिवार को अलीगंज प्रखंड मुख्यालय के अम्बेडकर भवन में यूडीआईडी बनाने हेतु एकदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर शिविर का आयोजन 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चली। इस दौरान 205 आवेदन प्राप्त किया गया।