इस्लामनगर अलीगंज: कोदवरिया पंचायत के सभी वार्डों में कचड़ा उठाव के लिए मुखिया ने हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता कर्मियों को रवाना किया
ई. अलीगंज पप्रखंड के कोदवरिया पंचायत के सभी 13 वार्डो में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत मुखिया गीता सम्राट के प्रतिनिधि अशोक सम्राट के द्वारा गुरुवार 11 बजे के लगभग स्वच्छता कर्मियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हालांकि इससे पहले मुखिया ने स्वच्छता कर्मियों के बीच कचड़ा उठाव को लेकर प्रत्येक वार्ड ले लिए एक-एक रिक्सा तथा डब्बा का वितरण किया।