भीलवाड़ा: एक साल बाद फिर गरमाया डॉग्स विवाद: आजाद नगर में महिला पर दोबारा स्ट्रीट डॉग्स रखने का आरोप, कार्रवाई न होने पर आंदोलन
भीलवाड़ा। शहर के आजाद नगर सेक्टर-बी स्थित खेजड़ीवाली माताजी कॉलोनी में एक बार फिर स्ट्रीट डॉग्स को लेकर विवाद सामने आया है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि एक वर्ष पहले जिस कोर्ट कर्मी महिला के घर से 88 स्ट्रीट डॉग्स का रेस्क्यू किया गया था, वह अब दोबारा बड़ी संख्या में आवारा कुत्तों को अपने घर में रखने लगी है।