चाचौड़ा: बापचा लहरिया गांव में हथौड़े वाले बदमाश का खौफ, डर से गांव छोड़ रहे लोग, एसपी से शिकायत
Chachaura, Guna | Apr 24, 2026 चाचौड़ा थाना के बापचा लहरिया गांव में हत्या के प्रयास के मामले में जेल से रिहा बदमाश गोविंद मीना से पूरा गांव परेशान है। 24 अप्रैल को कदम सिंह मीना ने एसपी से शिकायत कर कहा, 20 अप्रैल को 200 कट्टे प्याज चोरी कर कुछ कट्टे हथियार से काट दिए, 21 अप्रैल को घर में आग लगा दी। 24 अप्रैल की रात घर से सामान चोरी हो गया। घटना के वीडियो और CCTV कार्यवाही की मांग की।