भादरा: कलाना फायरिंग प्रकरण में रैली करने के आरोप में 9 आरोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
कलाना फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने रैकी और षड्यंत्र में शामिल 9 आरोपितों को गिरफ्तार कर 30 मई तक रिमांड पर लिया है। घटना में घायल संदीप की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मुख्य आरोपी विशाल सहित अन्य फरार आरोपितों की तलाश में राजस्थान सहित कई राज्यों में दबिश दी जा रही है।