दतिया नगर: पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया, कहा- भय से मिली मुक्ति
पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाह ने प्रतिक्रिया दी है उन्होंने सोमवार की शाम 7:00 बजे राजगढ़ चौराहा पर भाजपा द्वारा जीत के जश्न के दौरान अपनी प्रतिक्रिया दी. श्री कुशवाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के राज्य में जनता भय के माहौल में जी रही थी भाजपा की जीत से जनता को भय मुक्त वातावरण मिलेगा.