पीपलदा: अयाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Jul 8, 2024 जिले के अयाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आज एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि अयाना थाने पर नाबालिक लड़की को भगाकर ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने के मामले में अयाना पुलिस ने आरोपी रवि योगी पुत्र पप्पू योगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।