कराहल: प्रशासन ने कराहल आईटीआई कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया, सुबह छह बजे हुआ योग संगम कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कराहल में विशेष आयोजन किया गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा आईटीआई कॉलेज परिसर में शनिवार सुबह 6 बजे "योग संगम" कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराए गए। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए।