कराहल: कराहल में मिशन अंकुर के तहत शिक्षकों का एफएलएन गणित रिफ्रेशर प्रशिक्षण संपन्न
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जनपद शिक्षा केंद्र कराहल में मिशन अंकुर कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखण्ड स्तरीय एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) गणित रिफ्रेशर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 बैचों में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 240 प्राथमिक शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की।