कराहल: बरगवां पुलिस ने अवैध कच्ची शराब ज़ब्त की, महिला आरोपी पर आबकारी एक्ट में मामला दर्ज
बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी पहाड़ी में पुलिस ने एक महिला के कब्जे से अवैध कच्ची शराब जब्त की है , जानकारी के अनुसार, आरोपी मालाबाई पत्नी मानसिंह मोगिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी बड़ी पहाड़ी के घर के पीछे से पुलिस ने 08 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 800 रुपये बताई जा रही है।