कराहल: कराहल में भारी बारिश के चलते उफान पर आए नदी-नाले, खिरखिरी के आगे संपर्क टूटा
कराहल क्षेत्र में जारी भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। कराहल तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम खिरखिरी से आगे की नदी में तेज बहाव के कारण संपर्क मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। इससे राजस्थान की ओर जाने वाला रास्ता और आसपास के कई गांवों का संपर्क कट गया है।