समर कैंप के समापन पर बच्चों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने बढ़ाया उत्साह
मिर्जापुर। नगर के डंकिनगंज में ऊमर ओमर वैश्य महिला मंडल द्वारा आयोजित समर कैंप के समापन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास और व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में विधायिका सूचीस्मिता मौर्य, आशुकांत चुनाहे, क्षेत्राधिकारी यातायात गायत्री यादव, सभासद अलंकार जायसवाल, बृजेश गुप्ता, रेखा गुप्ता, ऊमर ओमर वैश्य समाज की अध्यक्ष रूबी गुप्ता, महामंत्री अंशु गुप्ता, कोषाध्यक्ष पूजा गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।